UTTARAKHAND Q.B

Like us

उत्तराखंड के प्रमुख जल विद्धुत परियोजनाएं व क्षमता

उत्तराखंड में खनिज, कोयला, पेट्रोलियम आदि की कमी होते हुए भी जल का अपार भंडार है, जिस कारण जल विद्युत की व्यापक संभावनाएं हैं।

केंद्र सरकार के आकलन के अनुसार यदि चीन के अनुरूप लघु जल विद्युत परियोजनाओं को विकसित किया जाए तो, यहां लगभग 40,000 मेगावाट जल विद्युत का उत्पादन किया जा सकता है ।  इनमे से कुछ परियोजनाएँ इस प्रकार है।

Advertisement
अलकनंदा नदी घाटी                                           
परियोजनाएं नदी स्थान  क्षमता (मेगावाट )
विष्णु गाड़ परियोजना अलकनंदा चमोली 400
राजवाक्ती परियोजना अलकनंदा नंदप्रयाग (चमोली) 4.4
बिरही गंगा परियोजना अलकनंदा चमोली 7.2
देवल (चमोली हाइड्रो पॉवर लि.) कालीगंगा चमोली 5
ऋषिगंगा परियोजना ऋषिगंगा चमोली 13.5
बनाला (हीमा ऊर्जा प्रा.लि.) नंदाकिनी नदी चमोली 15
उत्यासू बाँध परियोजना अलकनंदा पौड़ी 1000


भागीरथी नदी घाटी की परियोजनाएं
परियोजनाएं नदी स्थान  क्षमता (मेगावाट )
लोहारीनाग-पाला परियोजना भगीरथी उत्तरकाशी 600
मनेरी भाली-1 परियोजना भगीरथी उत्तरकाशी 90
मनेरी भाली-2 परियोजना भगीरथी उत्तरकाशी 304
कोटलीभेल परियोजना गंगा नदी टिहरी 100
टिहरी स्टे.-1 परियोजना भगीरथी टिहरी 1000
कोटेश्वर बाँध परियोजना भगीरथी टिहरी 400
भिलंगना परियोजना भिलंगना टिहरी 22.5
भिलंगना 2 परियोजना भिलंगना टिहरी 24
चिल्ला परियोजना भागीरथी और अलकनंदा पौड़ी 144
पथरी परियोजना गंगा नहर हरिद्वार 20.4
मोहम्मदपुर गंगा नहर हरिद्वार 9.3


रामगंगा घाटी की परियोजनाएं

परियोजनाएं नदी स्थान  क्षमता (मेगावाट )
रामगंगा रामगंगा पौड़ी गढ़वाल 198
सूरग रामगंगा 7
लोहारखेत रामगंगा बागेश्वर 4.8


शारदा नदी घाटी की परियोजनाएं                                           
परियोजनाएं नदी स्थान  क्षमता (मेगावाट )
धौलीगंगा धौलीगंगा धारचूला (पिथौरागढ) 280
टनकपुर शारदा नदी टनकपुर (चंपावत) 94.5
खटीमा शारदा नदी खटीमा (उधमसिंह नगर) 41.4
छिरकिल्ला धौलीगंगा धारचूला (पिथौरागढ) 1.5
कुलागाड़ काली नदी धारचूला (पिथौरागढ) 1.2
कुंच्योती काली नदी धारचूला (पिथौरागढ) 2


यमुना नदी घाटी की परियोजनाएं
परियोजनाएं नदी स्थान  क्षमता (मेगावाट )
चिब्रो टॉस नदी साम्बरखेरा (देहरादून) 240
ढकरानी टॉस नदी देहरादून 33.75
ढालीपुर टॉस नदी देहरादून 51
कुल्हाल टॉस नदी देहरादून 30
खोदरी टॉस नदी देहरादून 120
ग्लोगी भट्टा फाल मंसूरी (देहरादून) 3
किशो बाघ परियोजना टॉस नदी देहरादून 600

त्तराखंड के भौगोलिक सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. उत्तराखंड की अक्षांशीय स्थिति – उत्तरीय अक्षांश में 28˚43’ से 31˚27’ तक
  2. उत्तराखंड की देशांतरिय स्थिति – पूर्वी देशांतर में 77˚34’ से 81˚02’ तक
  3. उत्तराखंड की लम्बाई (पूर्व – पश्चिम) – 358 किलीमीटर
  4. उत्तराखंड की चौडाई (उत्तर – दक्षिण) – 320 किलीमीटर
  5. उत्तराखंड का क्षेत्रफल – 53,483 वर्ग किलीमीटर
  6. उत्तराखंड से लगी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई – 625 किलीमीटर
  7. उत्तराखंड में चीन सीमारेखा की लम्बाई – 350 किलोमीटर
  8. उत्तराखंड में नेपाल सीमारेखा की लम्बाई – 275 किलोमीटर
  9. उत्तराखंड का क्षेत्रफल की दृष्टि भारत में स्थान – 19 वाँ (तेलंगना राज्य बनने से पहले 18वाँ राज्य था)
  10. राज्य के कुल क्षेत्रफल में पर्वतीय भाग – 46,035 वर्ग किलोमीटर (86.07%)
  11. राज्य के कुल क्षेत्रफल में मैदानी भाग – 7,448 वर्ग किलोमीटर (13.93%)
  12. वन के लिए राज्य सरकार द्वार रिकार्डेड कुल क्षेत्र – 34,651 किमी. (64.79%)
  13. राज्य के कुल क्षेत्रफल में कुमाऊँ का भाग – कुमाऊँ- 39.33%
  14. राज्य के कुल क्षेत्रफल में गढ़वाल का भाग – गढ़वाल- 60.67%
  15. उत्तराखंड का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला – चमोली (8,030 वर्ग किमी.)
  16. सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला – चम्पावत (1,766 वर्ग किमी.)
  17. उत्तराखंड के पूर्व में कौन से देश/राज्य की सीमा है – नेपाल
  18. उत्तराखंड के पश्चिम में कौन से देश/राज्य की सीमा है – हिमांचल प्रदेश
  19. उत्तराखंड के उत्तर में कौन से देश/राज्य की सीमा है – तिब्बत (चीन)
  20. उत्तराखंड के दक्षिण में कौन से देश/राज्य की सीमा है – उत्तर प्रदेश
  21. गढ़वाल का द्वार किसे कहते है – कोटद्वार (पौड़ी)
  22. कुमाऊँ का द्वार किसे कहते है – काठगोदाम (नैनीताल)
  23. उत्तराखंड से सटे कितने राज्यों है – 2 (हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश)
  24. उत्तराखंड से सर्वाधिक सीमा रेखा वाला राज्य कौन सा है – उत्तर प्रदेश
  25. उत्तराखंड से सबसे कम सीमा रेखा वाला राज्य कौन सा है – हिमांचल प्रदेश
  26. सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला कौन सा है – देहरादून
  27. उत्तर प्रदेश को स्पर्श करने वाले ज़िलों की संख्या – 5 (उधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी व देहरादून)
  28. हिमांचल प्रदेश को स्पर्श करने वाले ज़िलों की संख्या – 2 (देहरादून व उत्तरकाशी)
  29. नेपाल को स्पर्श करने वाले ज़िलों की संख्या – 3 (उधमसिंह नगर, चम्पावत व पिथौरागढ़)
  30. तिब्बत (चीन) को स्पर्श करने वाले ज़िलों की संख्या – 3 (पिथौरागढ़, चमोली व उत्तरकाशी)
  31. राज्य का सबसे पूर्वी जिला कौन सा है – पिथौरागढ़
  32. राज्य का सबसे पश्चिमी जिला कौन सा है – देहरादून
  33. राज्य का सबसे उत्तरी जिला कौन सा है – उत्तरकाशी
  34. राज्य का सबसे दक्षिणी जिला कौन सा है – उधमसिंह नगर
  35. सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा वाला जिला कौन सा है – पिथौरागढ़
  36. उत्तराखंड का वह जिला जिससे 2 देश की सीमा स्पर्श होती है – पिथौरागढ़ (नेपाल, तिब्बत)
  37. उत्तराखंड का वह जिला जिससे उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक सीमा रेखा है – उधमसिंह नगर
  38. उत्तराखंड का वह जिला जिससे उत्तर प्रदेश की सबसे कम सीमा रेखा है – नैनीताल

उत्तराखण्ड राज्य के प्रथम पुरस्कार विजेताओं की सूची


  1. प्रथम (भारत व उत्तराखंड) शौर्य सम्मान (परमवीर चक्र) प्राप्तकर्ता – मेजर सोमनाथ शर्मा (मरणोपरांत)
  2. प्रथम अशोक चक्र प्राप्तकर्ता –  भवानीदत्त जोशी
  3. प्रथम वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित – गौरा देवी
  4. उत्तराखंड से प्रथम भारत रत्न प्राप्तकर्ता – गोविन्द बल्लभ पन्त
  5. प्रथम गाँधी कम्युनिटी अवार्ड प्राप्तकर्ता –  स्वामी राम
  6. प्रथम रेमन मेग्सेस पुरस्कार प्राप्तकर्ता – चंडी प्रसाद भट्ट
  7. प्रथम पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता – डॉ.घनानंद पाण्डेय(1969 – विज्ञान)
  8. प्रथम पद्म भूषण प्राप्तकर्ता – कम्लेंदुमती शाह (1958 – समाजसेवा)
  9. प्रथम पद्मश्री प्राप्तकर्ता – छत्रपति जोशी (वायरलेस विशेषज्ञ)
  10. प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता – सुमित्रा नन्दन पन्त (1968 – चिदंबरा के लिए)
  11. प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता – रस्किन बांड (1992)
  12. कॉमनवेल्थ खेल में प्रथम पदक प्राप्तकर्ता – हरीसिंह (1958 – मिडिलवेट ग्रुप में कांस्य)
  13. एशियाई खेल में प्रथम पदक प्राप्तकर्ता – हरीसिंह (1958 – मिडिलवेट ग्रुप में रजत)
  14. एशियाई  खेल में प्रथम स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता  – पद्म बहादुर मल्ल (1962 – लाइटवेट ग्रुप में)
  15. कॉमनवेल्थ एवं सैफ खेलों में सर्वाधिक पदक प्राप्तकर्ता – जसपाल राणा
  16. प्रथम सौन्दर्य ख़िताब (मिस इंडिया अर्थ) प्राप्तकर्ता – निहारिका सिंह (2005)

उत्तराखण्ड सामान्य ज्ञान


1. उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – नित्यानंद स्वामी
.   प्रथम निर्वाचित (चुनाव द्वारा) मुख्यमंत्री कौन थे ? – नारायण दत्त तिवारी

2. उत्तराखंड के प्रथम एडवोकेट जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? – सुधांसु धूलिआ

Advertisement
3. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रथम रजिस्ट्रार जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? – जी. सी. एस. रावत

4. चिपको आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली पहली महिला कौन थी? – गौरा देवी

5. चिपको आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य था? – पेड़ों के अंधाधुंध कटान को रोकना

6. चिपको आन्दोलन के प्रणेता कौन थे? – सुन्दर लाल बहुगुणा

7. उत्तराखण्ड में मेती आंदोलन का उद्देश्य क्या था? – वृक्षारोपण को बढ़ावा देना

8. उत्तराखण्ड का प्रथम उल्लेख किस वेद में मिलता है? – ऋग्वेद

9. स्कन्द पुराण के अनुसार गढ़वाल को किस नाम से जाना जाता था? – केदारखण्ड

10. बौद्ध ग्रन्थों में उत्तराखण्ड को किस नाम से उल्लेखित किया गया है? – हिमवन्त

11. उत्तराखण्ड राज्य का सबसे बड़ा कागज कारखाना कहाँ स्थित है? – लालकुआँ (नैनीताल)

12. उत्तराखंड में ‘हुक्का क्लब’ स्थित है? – अल्मोड़ा में

13. ‘गढ़वाल पेंटिंग्स’ पुस्तक के रचयिता हैं? – मुकुंदी लाल

14. उत्तराखण्ड में कुमाऊँ केसरी के नाम से जाना जाता है? – बद्री दत्त पाण्डे

15. उत्तराखण्ड के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी के रूप में किसे जाना जाता है? – कालू सिंह महरा

Advertisement


16. कुमाऊँ साहित्य के पहले कवि कौन है? – पंडित गुमानी पंत

17. उत्तराखंड कि किस महिला को ‘बैडमिन्टन क्वीन’ के नाम से जाना जाता है? – मधुमिता बिष्ट

18. उत्तराखंड के किस शहर को ‘पहाड़ों की रानी’ नाम से जाना जाता है? – मसूरी

19. उत्तराखंड में ‘लीची नगर’ नाम से प्रख्यात है? – देहरादून

20. उत्तराखंड में ‘छोटा कश्मीर’ नाम से प्रख्यात है? – पिथौरागढ़

21. उत्तराखंड में ‘झीलों का नगर’ नाम से प्रख्यात है? – नैनीताल

22. उत्तराखंड राज्य में दुध व दुग्ध उत्पादों को किस नाम से बेचा जाता है? – ‘आंचल’ नाम से

23. उत्तराखण्ड में वनों की नीलामी के लिए किस वर्ष आंदोलन किया गया था? – 1977

24. उत्तराखंड के अन्तिम राजा कौन थे? – प्रद्युम्न शाह

25. चंद राजाओं का राजचिन्ह था? – गाय

26. गोपेश्वर के त्रिशूल पर अंकित लेख (1268 ई.) में किस शासक की विजयों का वर्णन मिलता है? – अशोक चल्ल

27. किस वर्ष कुमायूँ का गोरखा साम्राज्य मे विलय हुआ था? – 1790

28. कुमाऊँ विश्विद्यालय का स्थापना वर्ष था? – 1973

29. उत्तराखण्ड में गांधी जी ने देहरादून की यात्रा किस वर्ष की थी?– 1916

30. उत्तराखंड राज्य को सर्वाधिक प्रभावित करने वाली आपदा कौन सी है? – भू-स्खलन व बाढ़

31. उत्तराखंड में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला? – उत्तरकाशी (8016 km2)
ध्यान दें – विकिपीडिया के अनुसार चमोली (8,030 km2) जिले का क्षेत्रफल उत्तरकाशी (8016 km2) से ज्यादा बताया गया है। परन्तु चमोली जिले की आधिकारिक वेबसाइट chamoli.nic.in के अनुसार चमोली का कुल क्षेत्रफल (7520 km2) है।

32. उत्तराखण्ड का कौन सा जिला सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा वाला है? – पिथौरागढ़

33. भारत का प्रथम राष्ट्रीय पार्क कौन सा है? – जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क

34. कार्बेट नेशनल पार्क की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1935 ई. में

35. विनयोग माउंटेन क्लेव वन्य जीव विहार कहाँ स्थित है? – देहरादून

36. उत्तराखण्ड में विनयोग माउंटेन क्लेव वन्य जीव विहार की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1993

37. उत्तराखण्ड राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? – गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

38. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान कितने वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है? – 2,390 वर्ग किलो मीटर

39. हजरत अलाऊद्धीन अहमद साबिर की दरगाह कहाँ स्थित है? – पिराने कलियर (रुढ़की)

40. उत्तराखण्ड में सबसे ऊँचा बाँध है? – टिहरी बाँध

41. उत्तराखण्ड में ‘उत्यासू बाँध परियोजना’ किस नदी पर स्थित है? – अलकनंदा नदी

42. ‘इचारी बांध परियोजना’ किस नदी पर स्थित है? – टोंस नदी

43. उत्तराखण्ड में ‘लोहारीनाग पाला जल विधुत परियोजना’ किस नदी पर है? – भागीरथी नदी

44. उत्तराखंड के किस शहर को ‘गंगाद्वार’ के नाम से जाना जाता है? –हरिद्वार

45. कौन सा मन्दिर उत्तराखण्ड में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित है? – तुंगनाथ (रुद्रप्रयाग)

46. बद्रीनाथ किस नदी के किनारे बसा हुआ है? – अलकनन्दा नदी

47. अलकनंदा नदी का उद्गम स्थल कहाँ स्थित है? – सतोपंथ

48. उत्तराखंड में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला? – चम्पावत

49. उत्तराखंड राज्य में ‘फूलों की घाटी’ स्थित है? – चमोली

50. ऋषिकेश किस नदी के किनारे बसा हुआ है? – गंगा